फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank employees on strike, 1000 crore transactions affected

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 1000 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike, 1000 crore transactions affected
चेतन गांधी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे जिले में सरकारी बैंकों की 270 शाखाओं पर ताले लटके रहे। हड़ताल से जनपद में करीब एक हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं, नागरिकों को परेेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दिल्ली रोड स्थित पीएनबी के मंडल कार्यालय पर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण करने जा रही है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि 2008 में जब अर्थव्यवस्था खराब हो गई थी, तब बैंकों ने ही अर्थव्यवस्था बेेहतर बनाने में पूरा सहयोग किया। सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। 1980 में छह बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, जिस वजह से देेश की अर्थव्यवस्था बेहतर हो गई, लेकिन वर्तमान में सरकार बैंकों का निजीकरण करने जा रही है, जो गलत है। बैंक कर्मचारी सरकार के निर्णय का विरोध करते रहेंगे। इस दौरान एनके बंसल, अतुल चोपड़ा, राजीव माहेश्वरी, नवनीत कुमार, अशोक कुमार, राहुल कपिल, ओपी शिवा, संजीव शर्मा मेघराम, उपेंद्र शर्मा, नावेद अली नीरज रस्तौगी, अमित, स्वरूप अरोड़ा, रोहित कांबोज सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी शामिल रहे। उधर, एलडीएम संतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हड़ताल से बैंकों में करीब एक हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

एटीएम में कैश हुआ खत्म, परेशान हुए लोग
हड़ताल से नागरिकों, व्यापारियों, उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर एटीएम कक्ष बंद रहे, जो एटीएम कक्ष खुले थे, वहां कैश खत्म हो गया। नकदी निकासी के लिए लोग भागदौड़ करते रहे। हालांकि निजी बैंक खुलने और उनके एटीएम भी चलने से लोगों को कुछ राहत मिली, मगर उन्हें भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले उद्यमी:
-हकीकतनगर के दवा कारोबारी विरेंद्र बहल का कहना है कि हड़ताल से बैंक के जरिए होने वाले लेनदेन का उनका कार्य अटक गया। दिल्ली रोड स्थित ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन का कहना है कि हड़ताल की वजह से काम प्रभावित हुआ है। वाहन फाइनेंस कराने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। चौकी सराय के किरयाना के थोक कारोबारी चेतन गांधी ने बताया कि कारोबार से संबंधित उनकी रोजाना बैंक से ट्रांजेक्शन होती है, लेकिन हड़ताल की वजह से दिक्कत उठानी पड़ी है। लक्खीगेट निवासी अनस सिद्दीकी व छत्ता जंबूदास निवासी राफे सिद्दीकी ने बताया कि एटीएम से पैसा निकालने के लिए उन्हें कई एटीएम कक्ष के चक्कर लगाने पड़े

ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन

ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन- फोटो : SAHARANPUR

दवा कारोबारी विरेंद्र बहल

दवा कारोबारी विरेंद्र बहल- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड पर पीएनबी बैंक पर हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करते बैंक कर्मी

दिल्ली रोड पर पीएनबी बैंक पर हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करते बैंक कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

बैंको की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड़ बंद पड़ा बैंक और एटीएम

बैंको की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड़ बंद पड़ा बैंक और एटीएम- फोटो : SAHARANPUR

बैंको की हड़ताल के चलते कोट रोड बंद पड़ा बैंक परेशान ग्राहक

बैंको की हड़ताल के चलते कोट रोड बंद पड़ा बैंक परेशान ग्राहक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed