{"_id":"678d4eb6a26f3fe6ae0e544a","slug":"bajrang-dal-protest-at-the-collectorate-gate-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140737-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कलक्ट्रेट गेट पर बजरंग दल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कलक्ट्रेट गेट पर बजरंग दल का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता
सहारनपुर। गोकशी की बढ़ती घटनाओं, लव जेहाद, धर्मांतरण के मामलों को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में एसपी देहात ने मौके पर ज्ञापन लिया। जल्द कार्रवाई किए जाने की भरोसा दिलाया।
रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। इसके बाद कार्यकर्ता थाना सदर बाजार तिराहे, दीवानी कचहरी, कोर्ट रोड से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। यहां मानव श्रंखला बनाई।
इससे दिल्ली रोड, कोर्ट रोड और हकीकत नगर से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। कलक्ट्रेट तिराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। गोहत्या बंद करो, धर्मांतरण बंद करो के नारे लगाए।
विज्ञापन
इस दौरान बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक ने कहा कि पुलिस प्रशासन जिले में गोकशी की घटनाओं को नहीं रोक पा रहा है। इसके साथ ही लव जेहाद के एक मामले में गायब युवती को अब तक बरामद नहीं किया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस-प्रशासन ने इन मामलों में जल्द कार्रवाई नहीं की तो जिले के सभी थानों पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान एसपी देहात सागर जैन मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। गोकशी के मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने विरोध समाप्त कर दिया। इस दौरान रविंद्र लांबा, रमेश चंद शर्मा, शिवकुमार गौड़, साहिल, मानू, नितिन, दिग्विजय आदि मौजूद रहे।