{"_id":"61476b038ebc3eb6907c8e7e","slug":"badhali-no-way-to-drain-dirty-water-saharanpur-news-mrt5569703188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाली: रास्ता ना गंदे पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाली: रास्ता ना गंदे पानी की निकासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग स्थित श्यामनगर कालोनी नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद की उपेक्षा का शिकार है। यहां पर गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है तो रास्ते भी नहीं बने हैं। इसके अलावा विद्युत लाइन भी नीचे झूल रही हैं। कालोनी के लोग कई बार क्षेत्रीय पार्षद और निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने और समाधान करने को तैयार नहीं है।
कालोनी के लोगों ने अमर उजाला को व्हाट्सएप के जरिये अपनी समस्या बताई और वहां के हालात को बयां करती वीडियो भी भेजी। कालोनी में रहने वाले राम अभिलाष प्रधानजी का कहना है कि श्यामनगर प्रथम में अनेक परिवार आठ से 10 साल से रह रहे हैं। जब निगम के चुनाव होते हैं तो पार्षद बनने के लिए लोग उनके दरवाजे आकर वोट मांगते हैं और तमाम दावे वादे करते हैं, लेकिन पार्षद बनने के बाद कुछ नहीं करते। कालोनी में आज तक गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। रास्ते भी नहीं बन पाए हैं और गहरे गड्ढे हैं। बरसात के दिनों में लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो जाता है। क्षेत्रीय पार्षद ज्योति अग्रवाल को भी इस बारे में गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। उनके अलावा भानू यादव, संजय पोद्दार, अंजलि, चंद्रपाल अरोडा, लोकेश, संजू, सुशील, सुखवीर सैनी, राज शर्मा आदि ने भी क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम पर इस कालोनी की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।