{"_id":"6a9482e1451d7089e60439db","slug":"baba-gurinder-singh-dhillon-and-hazur-jagdeep-singh-gill-will-visit-the-major-centre-today-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-182762-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज मेजर सेंटर आएंगे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो और हजूर जगदीप सिंह गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज मेजर सेंटर आएंगे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो और हजूर जगदीप सिंह गिल
विज्ञापन
पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करती महिला सेवादार। स्त्रोत-सत्संग भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में दो दिनों तक सत्संग से निहाल होगी संगत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में एक व दो सितंबर को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो व हजूर जगदीप सिंह गिल महाराज संगतों को दर्शन देकर निहाल करेंगे। दोनों सोमवार को ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। बड़ा आयोजन होने के चलते सोमवार से अंबाला रोड पर रूट डायवर्ट किया गया है।
दो दिनों तक चलने वाले सत्संग को लेकर सेवादारों ने भी कमान संभाली हुई है। सेवा में लगे सेवादारों के मुताबिक सत्संग भवन को चारों से सील कर दिया गया है। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। संगत ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है। संगत की सुविधा के लिए 32 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सरसावा स्टेशन पर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल में जाने से पूर्व मोबाइल, कैमरा, टेपरिकॉर्ड आदि सभी सामान गेट पर लगे काउंटर पर जमा करने के बाद ही अंदर पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सात हजार सेवादार तैनात किए गए हैं। लंगर व्यवस्था के लिए दस हजार सेवादार लगे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से संगत को मेजर सेंटर लाने के लिए डेरे की बसें भी लगाई गई हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो व हजूर जसदीप सिंह महाराज एक सितंबर की सुबह 9.30 बजे पाठी पाठ करेंगे और सत्संग करेंगे। उसके बाद बाबा जी बच्चों द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसके बाद खुली कार में संगत को दर्शन देकर निहाल करेंगे।
विज्ञापन
दो सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो व हजूर जसदीप सिंह स्वयं सत्संग करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों से सात लाख से अधिक संगत आने की उम्मीद हैं।