{"_id":"62225dfcb162ad05b162d107","slug":"authority-demolished-the-house-being-built-by-pm-awas-yojana-saharanpur-news-mrt5792324157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने ढहाया पीएम आवास योजना से बन रहा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने ढहाया पीएम आवास योजना से बन रहा मकान
विज्ञापन
मल्हीपुर रोड पर ट्रॉनिका कॉलोनी में विकास प्राधिकरण द्वारा तोड़ा गया किरन का मकान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने ढहाया पीएम आवास योजना से बन रहा मकान
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित ट्रॉनिका सिटी कॉलोनी में सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे विधवा के निर्माणाधीन मकान को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। प्राधिकरण में सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को विधवा किरन जिलाधिकारी से मिली। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच पीओ डूडा को सौंपी है। उधर, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने भी कार्रवाई में शामिल अभियंताओं से जवाब मांगा है।
किरन के पति की मौत कई वर्ष पहले बीमारी के चलते हो चुकी है। वह अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ नुमाइश कैंप में किराए के मकान में रहती हैं। दोनों बेटे दुकान पर मजदूरी करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद पहली ही किस्त 50 हजार रुपये की आई। इससे उन्होंने ट्रॉनिका सिटी में अपने 80 गज के प्लॉट मकान बनवाना शुरू कर दिया। कुछ पैसे उधार लेकर और पहली किस्त में मिले 50 हजार रुपये लगाकर करीब छह फीट तक दीवारें खड़ी कर चुकी थी, जिसमें छह आरसीसी के कॉलम भी शामिल थे। 26 फरवरी को विकास प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी को अनधिकृत बताते हुए निर्माण पर जेसीबी चला दी। इसमें बाकी मकानों की नीव ध्वस्त की गई, जबकि उसके मकान को पूरी तरह तहस नहस कर दिया। किरन का कहना है कि कॉलोनी में करीब दस से 15 मकान बने हैं। यदि कॉलोनी अवैध है तो सभी मकान अवैध होंगे, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने वहां कुछ नहीं किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि यह मकान प्रधानमंत्री योजना से बन रहा है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी नहीं माने। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की जांच पीओ डूडा को सौंपी गई है।
कहीं कार्रवाई तो कहीं निर्माण की छूट
विकास प्राधिकरण समय-समय पर अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई करता रहा है, लेकिन महानगर के अनेक हिस्से ऐसे हैं, जहां वर्षों से धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण चल रहे हैं। शकलापुरी मार्ग पर बीते पांच साल में 50 से अधिक व्यवसायिक निर्माण अवैध रूप से किए जा चुके हैं, जिनमें गोदाम तक शामिल हैं। साथ ही छह अवैध कॉलोनियां भी हैं। संबंधित अभियंता तीन साल से अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करने की बात कहते आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हुई।
विज्ञापन
-ट्रॉनिका सिटी अवैध कॉलोनी है, जिसमें हुए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। जानकारी मिली है कि कार्रवाई में एक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा निर्माण भी ध्वस्त हुआ है, जिसकी पहले जानकारी नहीं थी। मौके पर गए अभियंताओं से जवाब मांगा गया है।
आशीष कुमार, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।

मल्हीपुर रोड पर ट्रॉनिका कॉलोनी में विकास प्राधिकरण द्वारा तोड़ा गया किरन का मकान- फोटो : SAHARANPUR