{"_id":"62f14d14cdb07776b14a29d1","slug":"ats-detained-two-brothers-saharanpur-news-mrt6004200167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस ने दो भाइयों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस ने दो भाइयों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकलां से सगे भाइयों को एटीएस ने हिरासत में लिया है, जिनसे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, स्थानीय पुलिस को इसकी खबर नहीं है।
कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकलां से सोमवार की रात दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों भाइयों का संपर्क देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों से है। इसके आधार पर ही एटीएस ने दोनों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
वहीं, सूत्र बता रहे हैं कि एटीएस दोनों युवकों को गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। शक के आधार पर ही दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि एटीएस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। वहीं, एक सप्ताह पूर्व देवबंद से संदिग्ध युवक को एटीएस ने उठाया था, लेकिन उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली जिसके बाद एटीएस युवक कोतवाली देवबंद के सुपुर्द कर गई थी।