फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ASP leaders called the statement of Congress leader fake

आसपा नेताओं ने कांग्रेस नेता के बयान को फर्जी बताया

Tue, 08 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
ASP leaders called the statement of Congress leader fake
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद के उस बयान का खंडन किया है, जिसमें इमरान ने कहा था कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भीम आर्मी उन्हें समर्थन कर रही है। आसपा और भीम आर्मी ने पत्रकार वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। हालांकि उन्होंने पत्रकार वार्ता में इमरान मसूद का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम और जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के जीते हुए जिला पंचायत सदस्य भाजपा को रोकने का काम करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसे समर्थन करना है, यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद लेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी कांग्रेस नेता के बयान की खंडन करती है। भीम आर्मी के जिला प्रभारी विजय गौतम और जिलाध्यक्ष रोहितराज गौतम ने कहा कि भीम आर्मी के किसी भी पदाधिकारी ने कांग्रेस नेता से कोई बात नहीं की है। कांग्रेस नेता फर्जी बयान दे रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समर्थन के लिए भीम आर्मी के लोगों ने उन्हें कॉल की है। पत्रकार वार्ता में जिला महासचिव मंसूर अली, जिला प्रवक्ता अजय गौतम, मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल, जसवंत सिंह, संदीप, तरसपाल गुर्जर, काशी मौर्य, बबलू जाटव, प्रदीप जाटव, विनोद पैगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 11 जून को प्रदर्शन
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह और जिला प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि प्रदेश में हुई 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में एससी और ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ धोखा हुआ है। इसके विरोध में पार्टी 11 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed