फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Artists left an impression on the audience with cultural performances

कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों पर छोड़ी छाप

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Artists left an impression on the audience with cultural performances
जनमंच में सम्मानित अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित दीपावली मेले के तहत जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार की रात अनेक कार्यक्रम हुए। स्थानीय कलाकारों ने एक ओर जहां शिव तांडव की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं सुभाषचंद्र बोस के आजादी की लड़ाई में योगदान को दर्शाया। इसके अलावा स्वच्छता का महत्व भी दर्शकों को समझाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त लोकेश एम, महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंजना नैब के निर्देशन में वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। सुषमा बजाज के निर्देशन में बजाज इंटरनेशनल स्कूल के कलाकारों ने स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित नृत्य और नाटक की प्रस्तुति देकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रिया बजाज के निर्देशन में पाइनवुड स्कूल के कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों विशेषकर सुभाष चंद्र बोस के आजादी की लड़ाई में महत्व को दर्शाया गया। योगेश पंवार के निर्देशन में नाट्य एकेडमी द्वारा एक आम आदमी की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई का मंचन किया गया। अभि धीमान के निर्देशन में मानसी गुरुकुल द्वारा पुलवामा की शहादत के बदले पर आधारित नृत्य नाटिका सराहनीय रही। जसलीन कौर द्वारा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक, संदीप शर्मा द्वारा स्वनिधि येाजना पर आधारित निर्देशित और अभिनीत शॉर्ट फिल्म दर्शकों को स्वच्छता और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का संदेश दिया। शिवानी सिंघल के निर्देशन में ओम डांस एकेडमी व एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा बाल परिधान प्रस्तुति दी गई। स्पेस सोसायटी के मदन भारती और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मैजिक शो मनोरंजक रहा। इस मौके पर पर्यावरणविद् डॉ. एसके उपाध्याय, जयनाथ शर्मा, एसपी ग्रोवर, श्री साईं परिवार के सौरभ बब्बर, रूही अंजुम, ममता सिंघल, मृदुला जोशी, डॉ. अश्वनी मोहन, अर्चित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

जनमंच आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

जनमंच आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

जनमंच आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed