फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arghya offered to the rising sun, worshiped

उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, किया पूजन

Fri, 12 Nov 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arghya offered to the rising sun, worshiped
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा पर सेल्फी लेती युवती - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। छठ महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। विधि विधान से पूजन हुआ। छठ मैया के जयकारे लगे। इससे पूर्वी यमुना नहर घाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस पूजन के साथ छठ महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन

शहर में गंगोह रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर पूर्वांचलवासी सुबह सूर्योदय के पहले ही इकट्ठा हो गए थे। पूजन की सामग्री लोग अपने साथ लेकर पहुंचे थे। घाट पर पूजन की सामग्री टोकरी में रखकर श्रद्धालु आए। इसके बाद नहर के पानी में खड़े होकर पूजन किया गया। पूजन थाली में पूरी, फल, सब्जी, गन्ना, दीपक और धूप रखी गई थी। छठ मैया की विशेष पूजा करने के साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। अनेक लोगों ने लोटे में दूध से भी अर्घ्य अर्पित किया। वहीं, छठ पूजा सेवा समिति की तरफ से छठ महोत्सव को लेकर विशेष तैयारी कराई गई थी। समिति के पदाधिकारी यहां व्यवस्था बनाने में जुटे रहे, साथ ही नगर निगम ने साफ सफाई और पुल एवं घाटों पर रंगाई पुताई कराई थी। समिति के संरक्षक ठाकुर पवन सिंह, अध्यक्ष आनंद कुमार, संयोजक रामा शंकर, संतोष शाह निरहुआ, सूरज गौड़, अर्जुन यादव, उदय सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, तन्नू शाह, प्रिंस सिंह, विजय यादव, संजय कुशवाहा, बलराम सिंह, ब्रजेश सिंह और सावन यादव आदि व्यवस्थाओं को बनाने में लगे रहे। वहीं, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि गण्यमान्य लोगों ने घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बधाई दी।
विज्ञापन

सेल्फी लेती नजर आए श्रद्धालु
छठ महोत्सव के दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने नहर के पानी में खड़े होकर जब पूजन कर लिया तो, उसके बाद युवाओं में सेल्फी लेने की भी होड़ रही। बुधवार को मुकाबले बृहस्पतिवार को नहर में पानी बढ़ा हुआ था, जिस कारण लोगों ने सुबह पूजन के पहले यहां स्नान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वितरित किया चाय और हलवे का प्रसाद
पूर्वी यमुना नहर घाट पर छठ महोत्सव के दौरान आरएसएस की तरफ से शिविर लगाया गया। वहां से चाय और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया।
--- तैनात रही पुलिस
छठ महोत्सव के समापन अवसर पर सुबह से ही पूर्वी यमुना नहर घाट और पुल के आसपास पुलिस तैनात रही। कुतुबशेर थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी, एएसपी और सीओ भी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा सूर्य को जल देते श्रद्घालु

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा सूर्य को जल देते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

छठ पूजा कर घर लोटते लोग

छठ पूजा कर घर लोटते लोग- फोटो : SAHARANPUR

बड़ी नहर पर छठ पूजा के दौरान लोगो को प्रसाद वितरित करते संघ कार्यकर्ता

बड़ी नहर पर छठ पूजा के दौरान लोगो को प्रसाद वितरित करते संघ कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा दौरान सेल्फी लेती युवतियां

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा दौरान सेल्फी लेती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर रात से छठ पूजन के लिये उमड़ी श्रद्घालुओ की भीड़

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर रात से छठ पूजन के लिये उमड़ी श्रद्घालुओ की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजन करती महिलाएं

सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजन करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed