फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Apple Aikrest showroom inaugurated

एप्पल के शोरूम आइक्रेस्ट का उद्घाटन

Sun, 07 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Apple Aikrest showroom inaugurated
कोर्ट रोड स्थित एप्पल के शोरूम आईक्रेस्ट का उद्घाटन करती अभिनेत्री उर्वशी रोतेला, साथ में हैं डीएम पवन कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 एप्पल के शोरूम आईक्रेस्ट का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रोतेला ने किया। फिल्म तारिका को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के ठीक सामने खुले शोरूम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक राजीव गुंबर रहे। शोरूम का उद्घाटन करने के लिए उर्वशी को शाम छह बजे पहुंचना था। उर्वशी को देखने के लिए पहले से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे पहुंची उर्वशी की एक झलक पाने के लिए भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। उनको मंच तक ले जाने के लिए पुलिस को घेरा बनाना पड़ा। इसके बाद उर्वशी को रिबन काटने के लिए शोरूम में जाना था, मगर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उन्हें रिबन तक पहुंचाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा घंटा ठहरने के बाद उर्वशी होटल चली गई। उनके कोर्ट रोड पर रहने तक रोड पर भीड़ जमा रही, जिससे जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान दीपक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, केएल अरोड़ा समेत अनेक लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed