फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another accused got shot in the encounter

मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली

Thu, 21 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Another accused got shot in the encounter
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/ बिहारीगढ़। बृहस्पतिवार की देर रात थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की गांव को खुशहालीपुर के पास जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इनमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से 52000 की नकदी, एक तमंचा, बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थानाध्यक्ष मनोज चौधरी की अगुवाई वाली पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया बदमाश नेपाल का परमानंद है। इसी ने मंगल नगर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा के घर पर नेपाल निवासी दिनेश को नौकर के रूप में रखवाया था, जो केएल अरोड़ा के घर से सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों की नकदी लेकर फरार हो गया था। आरोपियों ने 40 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दो दिन पूर्व पुलिस एक अन्य आरोपी को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पूछताछ में परमानंद ने जानकारी दी है कि केएल अरोड़ा के घर उन्होंने दिनेश के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके हिस्से में सात लाख रुपये आए थे। वारदात को अंजाम देकर दिनेश नेपाल भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए सहारनपुर पुलिस की टीमें नेपाल गई थी, जिससे नेपाल पुलिस के सहयोग से नगर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की थी। आरोपी ने वारदात करना तो स्वीकार किया था, लेकिन पुलिस दिनेश को सहारनपुर लेकर नहीं आ पाई थी। नेपाल पुलिस में दिनेश को सहारनपुर पुलिस की सुपुर्दगी में देने से मना कर दिया था। नेपाल पुलिस ने कहा था कि दूतावास की प्रक्रिया पूरी करें। उसके बाद ही दिनेश को उनके सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद नेपाल पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। आरोपी लाखों रुपए के जेवरात को ठिकाने लगा चुका है। नेपाल में कोई मामला दर्ज ना होने की वजह से वहां की पुलिस ने दिनेश को सहारनपुर पुलिस को नहीं सौंपा था। लेकिन अब पुलिस ने दिनेश के साथी परमानंद को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed