फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Announcement of Tehsil, Block and City Presidents of Bhakiyu Tikait

Saharanpur News: भाकियू टिकैत के तहसील, ब्लाॅक और नगर अध्यक्षों की घोषणा

Tue, 13 Aug 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Tehsil, Block and City Presidents of Bhakiyu Tikait
छुटमलपुर। भारतीय किसान यूनियन के तहसील, ब्लाॅक और नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। देवबंद में पहल सिंह, रामपुर मनिहारान में गालिब हलगोवा और बेहट में सचेंद्र राणा को तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। सदर और नकुड़ तहसील अध्यक्षों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन

यूनियन के पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुबीर सिंह ने संगठन के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार के दिशा निर्देश तथा जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी की सहमति से सभी 11 ब्लाॅकों में अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। इनमें मुजफ्फराबाद में बबली कांबोज, साढौली कदीम में अनुज कश्यप, सरसावा में आदिल हसन, पुंवारका में प्रवीण कुमार, नकुड़ में बलिंदर सिंह चौधरी खोसपुरा, बलिया खेड़ी में नितिन त्यागी बहेडेकी, नागल में मुसा प्रधान, रामपुर मनिहारान में धर्मबीर गुर्जर, ननौता में सुचित भोजपुर, देवबंद में ललित कुमार और गंगोह ब्लाॅक में तहसीन को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदीप चौधरी को छुटमलपुर और आरिफ मिर्जा को बिहारीगढ़ नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौधरी रघुबीर सिंह ने बताया कि सदर और नकुड़ तहसील अध्यक्षों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed