फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganbadis the hoop PM

आंगनबाड़ियों ने डीएम को घेरा

Tue, 20 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anganbadis the hoop PM
डीएम का घेराव करती आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत अनेक मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डीएम ने महिलाओं की बात को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। आंगनबाड़ियों ने मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ करीब 20 दिन से आंदोलन कर रहा है। सोमवार को भी सैकड़ों आंगनबाड़ी कर्मचारी हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर जमा हुई। यहां धरना देने के बाद सभी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने डीएम शफक्कत कमाल का घेराव किया। कुछ महिलाएं डीएम की गाड़ी के सामने अड़ गईं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की।


डीएम ने भी उनकी मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

जब तक उनकी मांग मान नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेेगा। महामंत्री पूनम शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान नीलम, उषा, संतोष, सुनीता, सरिता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed