{"_id":"5a8085c34f1c1b28428b4b75","slug":"and-on-the-go-the-ball-made-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"... और चलते-चलते अाग का गोला बन गई कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... और चलते-चलते अाग का गोला बन गई कार
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आग से घिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में नागल फोरलेन पर बने नवनिर्मित फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही कार रविवार को आग का गोला बन गई। गाड़ी में आग लगते ही चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
देहरादून के थाना भागूवाला के फतेहउल्लाहपुर निवासी आलिम पुत्र उमर मोहम्मद अपने दो साथियों के साथ कार से रविवार को किसी काम से देवबंद आया था। करीब 3.30 बजे देहरादून लौटते समय उनकी कार जैसे ही नागल में नवनिर्मित फ्लाईओवर से ऊपर चढ़ी तो उसी दौरान कार में धुआं उठने लगा।
चालक आलिम समेत तीनों लोग एकदम कार से नीचे कूद पड़े। देखते ही देखते कार में आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आलिम ने अग्निशमन विभाग को भी फोन किया लेकिन घंटों बाद भी फायरब्रिगेड का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
जबकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तमाशबीन खड़ी रही। कार में आग शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। वहीं, जलती कार को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी।