फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amendment in proposed routes of e-rickshaws

ई-रिक्शा के प्रस्तावित रूटों में किया संशोधन

Sat, 01 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amendment in proposed routes of e-rickshaws
सहारनपुर। यातायात पुलिस की ओर से पूर्व में किए गए ई-रिक्शाओं के रूटों को संशोधित किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, एआरटीओ सतीश कुमार, टीएसआई पवन कुमार तोमर सहित अन्य अफसरों ने दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत ई-रिक्शा ही चलेंगी। रूट व कलर निर्धारण के बाद कोई भी ई-रिक्शा का संचालन हाईवे पर नही होगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित मार्ग/कलर का विवरण
1- रोडवेज बस स्टैंड/रेलवे स्टेशन से घंटाघर से पुरानी चुंगी से बेहट अड्डा और इसी मार्ग से वापस रेलवे स्टेशन पर कलर-सफेद छत पर चारों तरफ पीली पट्टी के साथ संचालन होगा।
विज्ञापन

2- रेलवे स्टेशन माल गोदाम तिराहा से गुरुद्वारा रोड से रेंच का पुल गोल कोठी, मंडी समिति तिराहा से चिलकाना अड्डा काली छत पर लाल पट्टी के साथ संचालन।
3- चिलकाना अड्डा से पुराना चिलकाना अड्डा, श्रीराम चौक होते हुए रेलवे स्टेशन रूट पर लाल छत पर चारों तरफ हरी पट्टी के साथ संचालन होगा।
4- चिलकाना अड्डा से जिला अस्पताल रूट पर सफेद छत पर चारों तरफ नीली पट्टी के साथ संचालन
5- रेलवे स्टेशन से जिला अस्पताल रूट पर पीली छत पर लाल पट्टी के साथ संचालन
6- मानकमऊ से रजबहा पटरी से सर्किट हाउस से हसनपुर चुंगी के आसपास के रूट पर पीली छत पर चारों तरफ काली पट्टी के साथ संचालन
7- राकेश केमिकल से नुमाइश कैंप से पुरानी चुंगी वाले रूट पर पीली छत पर चारों तरफ नीली पट्टी के साथ संचालन
8-जेल चुंगी से नवाबगंज से रेलवे स्टेशन की ओर चारों तरफ लाल पट्टी के साथ संचालन।
9- रामनगर से जैन कालेज चौराहे से जिला पंचायत कार्यालय वाले रूट पर नीली छत पर चारों तरफ सफेद पट्टी के साथ संचालन।
10- शेखपुरा कदीम से पेपर मिल फाटक से विश्वकर्मा चौक पर नीली छत पर चारों तरफ पीली पट्टी के साथ संचालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed