फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amar Ujala Abhiyan Health: health department reached close to the vaccination target of Teenagers in schools in Bijnor

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : बिजनौर में स्कूलों में किशोरों के टीकाकरण लक्ष्य के करीब पहुंचा स्वास्थ्य विभाग 

Tue, 29 Mar 2022 02:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Mar 2022 02:39 PM IST
सार

बिजनौर जिले में 15 से 18 साल तक के 85.94 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं 15 से 18 उम्र तक के 28.41 प्रतिशत किशोरों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health: health department reached close to the vaccination target of Teenagers in schools in Bijnor
health - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण तेजी से किया गया। जिसका जवाब स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े दे रहे हैं। जिले में 258290 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें से 221966 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 15 से 18 साल तक के ज्यादातर किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवा लिया है। इस दौरान टीम ने किशोरों को वैक्सीनेशन सेंटर के अलावा स्कूलों में पहुंचकर भी वैक्सीन लगाई थी। 

विज्ञापन


जिले में तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 साल तक के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया था। टीकाकरण के पहले दिन 831 किशोरों ने टीका लगवाया। इसके बाद धीरे-धीरे वैक्सीनेशन में तेजी आई। जिसके चलते चार मार्च को 1201 किशोरों ने टीका लगवाया। पांच मार्च को 1753 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। छह मार्च को 3610 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान-स्वास्थ्य: यूपी के इस जिले में शहर से लेकर देहात तक टीकाकरण में प्राइवेट से आगे निकले सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सात मार्च को 10151 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। आठ मार्च को 6555 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। नौ मार्च को 19871 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। इसके साथ ही 10 मार्च को वैक्सीन लगवाने वाले किशोरों की संख्या 10104 हो गई। 11 मार्च को 8009, 12 मार्च को 5507 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। इन्हीं आंकड़ों से पता चल रहा है कि 15 से 18 साल तक के किशोरों में वैक्सीन को लेकर उत्साह भरा हुआ था। 

28.41 प्रतिशत किशोरों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज
जिले में जब 15 से 18 साल तक के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ, उस समय सभी स्कूल खुले हुए थे। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में जाकर टीकाकरण किया। जिले में 15 से 18 साल तक के 258290 किशोरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से 221966 यानि 85.94 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। अभी तक 73370 यानि 28.41 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। 

300 बूथों पर हुआ था वैक्सीनेशन : डॉ. अशोक कुमार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 15 से 18 उम्र तक के किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूलों में कैंप लगाए गए थे। जिसकी वजह से वैक्सीनेशन ने तेजी पकड़ी। जिले में करीब 300 बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया था। इसके साथ ही अभी भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed