फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alliance in trouble, MP announces to contest election

Saharanpur News: गठबंधन खटाई में, सांसद ने किया चुनाव लड़ाने का एलान

Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Alliance in trouble, MP announces to contest election

विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस-सपा के गठबंधन में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक की सियासी जंग खटास पैदा कर रही है। एक दिन पहले गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने को लेकर सांसद ने अधिकारियों को लताड़ा था तो अब गागलहेड़ी में कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से घोषणा करते हुए कहा कि एमएलसी शाहनवाज को सहारनपुर देहात सीट से चुनाव लड़ाएंगे।
दरअसल, जिले के गांव सलेमपुर भूकड़ी के स्वास्थ्य शिविर लगना था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने गांव में शिविर में लगाए जाने के लिए सीएमओ से बात की थी। उन्होंने सीएमओ से कहा था कि विधायक आशु मलिक नहीं आएंगे तो क्या शिविर नहीं लगेगा। आप कैंप लगाइए।
विज्ञापन

इसके बाद उनका एक नया वीडियो शनिवार को सामने आया। इसमें सांसद इमरान मसूद कहते नजर आ रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव में इस सीट से 46 हजार वोटों से जीते हैं। विधानसभा चुनाव में हम यह सीट 70 हजार से जीतेंगे और एमएलसी शाहनवाज को मैदान में उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक आशु मलिक का कहना है कि इन गांवों में कैंसर पीड़ितों की संख्या काफी है। लंबे समय से यहां पर स्पेशल टीम बुलाकर कैंप की मांग कर रहे हैं। एक-दो दिन में शिविर लगवाया जाएगा। रही बात चुनाव लड़ाने की तो हम पीछे नहीं है। हम भी चैलेंज करते हैं कि मैदान में आए। चर्चाओं में रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed