फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agriculture Department will recover from the ineligible taking the honor fund

सम्मान निधि ले रहे अपात्रों से वसूली करेगा कृषि विभाग

Sat, 12 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department will recover from the ineligible taking the honor fund
सम्मान निधि ले रहे अपात्रों से वसूली करेगा कृषि विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे किसानों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। पहले चरण में कृषि विभाग सम्मान निधि का लाभ ले रहे जनपद के 4586 आयकर दाता किसानों को नोटिस जारी करेगा। उनके जवाब से असंतुष्ट होने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी
भारत सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इन धनराशि को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 331546 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से कुछ किसान अपात्र श्रेणी में आते हैं। जबकि 303547 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इनमें कुछ किसान ऐसे भी है जो अपात्र होने के बावजूद सम्मान निधि ले रहे हैं। कृषि विभाग सम्मान निधि ले रहे जनपद के 4586 आयकर दाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं। जवाब से असंतुष्ट होने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपात्र किसानों से होगी वसूली
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले अपात्र किसानों से कृषि विभाग वसूली करेगा। शासन की ओर से सम्मान निधि ले रहे आयकर दाता 4586 किसानों की सूची भेजी गई है। इनको नोटिस भेजने की कार्रवाई चल रही है। इनके जवाब से असंतुष्ट होने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। - डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रता के मानक
- सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी
- 10 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले
- पूर्व एवं वर्तमान में संवैधानिक पद धारक
- कृषि कार्य से इतर प्रयोग में आने वाले संस्थागत भूमि धारक
- मृत्यु हो गई हो
- आयकर भुगतान करने वाले
- एक फरवरी 2019 के बाद की भूमि रजिस्ट्री
आयकर के दायरे में आए जिले के किसान
ब्लाक किसान
बलियाखेडी 395
देवबंद 663
गंगोह 418
मुजफ्फराबाद 485
नागल 429
नकुड 391
नानौता 410
पुंवारका 391
रामपुर मनिहारान 396
सढौली कदीम 230
सरसावा 376
योग 4586
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed