{"_id":"688a69a741e2d319db01e697","slug":"after-two-deaths-a-crowd-gathered-in-the-hospital-chaos-continued-till-late-night-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-155243-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो मौतों के बाद अस्पताल में जुटी भीड़, देर रात तक रही गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो मौतों के बाद अस्पताल में जुटी भीड़, देर रात तक रही गहमागहमी
Thu, 31 Jul 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। उपचार के दौरान मलायन की गरीमा (14) की मौत के बाद इसी अस्पताल से दिन में रेफर की गई गांव नौसरहेड़ी निवासी मुनाजरा (55) पत्नी इलियास की भी मौत हो गई। परिजन सहारनपुर से उसका शव लेकर सीधे पंजाब अस्पताल पहुंच गए। दोनों मृतकों के पक्षों की भीड़ अस्पताल में जुटती देख एकबारगी पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सीओ सदर दो थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शांत किया गया।
गांव नौसरहेड़ी निवासी मुनाजरा का शव लेकर उसके परिजन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंच गए। उनका आरोप था कि मुनाजरा की मौत भी अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से हुई है। वह सुबह से यहां भर्ती थी, लेकिन सही उपचार नहीं दिया गया। किशोरी की मौत होने पर वह मुनाजरा को लेकर सहारनपुर अस्पताल ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
दोनों पक्षाें के लोगों की भीड़ और हंगामा बढ़ता देख सीओ सदर मनोज कुमार गागलहेड़ी और बिहारीगढ़ थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस द्वारा मुनाजरा के परिजनों को शव पोस्टमार्टम पर भेजने की बात कही गई तो उन्होंने मना कर दिया। काफी देर की कशमकश के बाद परिजन मुनाजरा का शव लेकर गांव चले गए। पुलिस ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट बना कर सीएमओ कार्यालय को भेजी गई है। जबकि मुनाजरा के परिजनों ने लिखित में दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डिप्टी सीएमओ ने की अस्पताल पहुंच जांच
छुटमलपुर। किशोरी की मौत के प्रकरण में डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन ने बुधवार को पंजाब अस्पताल पहुंच जांच पड़ताल की। उन्होंने उपचार करने वाले चिकित्सक से जानकारी लेते हुए प्रपत्र लेकर कार्यालय में तलब किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बिहारीगढ़ में भी जनता पैथोलॉजी सहित दो पैथोलॉजी बंद कराई है। उन्होंने बताया कि दोनों के ही संचालक कोई कागजात उन्हें नहीं दिखा सके। दोनों पैथोलॉजी बिना रजिस्ट्रे्शन के चलती मिली हैं।