फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After repairing Dmola bridge open for vehicles

मरम्मत के बाद वाहनों के लिए खुला ढमोला पुल

Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
After repairing Dmola bridge open for vehicles
ढमोला नदी के पुल से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोक निर्माण विभाग ने ढमोला पुल की मरम्मत का काम कंपलीट करने के बाद पुल से वाहनों की आवाजाही शनिवार से शुरू कर दी। इससे पहले शहर में जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


ढमोला पुल के बियरिंग और ज्वाइंट्स कमजोर हो गए थे। साथ ही पुल ओवरलोड भी हो गया था। ऐसे में पुल की मम्मत की जरूरत पड़ी। लोक निर्माण विभाग ने तीन जनवरी को पुल की मरम्मत का काम शुरू किया, जो 14 जनवरी को संपन्न हो गया।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया, मगर इसके बावजूद शहर में जाम की स्थिति बनी रही। ढमोला पुल के बराबर में बने छोटे पुल से दुपहिया वाहनों के निकलने पर छूट रही। ऐसे में इन 12 दिनों में पुल पर जाम की स्थिति रही। शनिवार को भी ढमोला पुल खुलने तक जाम लगा रहा। पुल खुलने के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed