फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After 30 years, the land of the village society was freed from possession

ग्राम समाज की जमीन को 30 साल बाद कराया कब्जा मुक्त

Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
After 30 years, the land of the village society was freed from possession
गंगोह (सहारनपुर)। ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कब्जा मुक्त जमीन में गांव की जल निकासी का प्रबंध करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वह जल्द ही एसडीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव उमरपुर के ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन ने 30 साल बाद ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर खंभे लगवा दिए हैं। अब ग्रामीणों की जल निकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उक्त भूमि में गांव के गंदे पानी की जल निकासी का प्रबंध किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को गांव के मुख्य मार्ग में जमा गंदे पानी से निजात मिलेगी। बता दें कि गंदा पानी सड़क पर भरता है जिससे होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। भूमि कब्जा मुक्त कराने पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। रामवीर सिंह, सुखबीर सिंह, हरपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, डॉ. ओमपाल, बृजपाल सिंह, कृष्णपाल, सतपाल, देशपाल सिंह, निशान सिंह, बिल्लू, कंवरपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, धर्मवीर, जितेंद्र, मिंटू, अनिल, सुनील, दिनेश, भंवर सिंह, रमन, बलवीर, सतीश, पवन सिंह, मोहित शर्मा, विकास, विजेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed