फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocates protest against theft

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest against theft
दिवानी कचहरी पर जाम लगाने के बाद अधिवक्ताओं से वार्ता करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटनाओं तथा आरोपियों के विरुद्घ अभी तक कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। साथ ही कचहरी के बाहर जाम लगाया। सीओ द्वितीय ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को शांत किया। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में अधिवक्ता सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यपाल सैनी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कचहरी के बाहर निकल आए और जाम लगा दिया। सैनी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधू सिंह चौहान और भुल्लन सिंह के साथ मारपीट की घटनाएं हुईं। दोनों ही घटनाओं में सरसावा और सदर बाजार पुलिस आरोपियों के विरुद्घ अभी तक कार्रवाई नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा थाना फतेहपुर पुलिस ने व्हट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में अधिवक्ता अखिलेश कौशिक को जेल भेजा है, जो ठीक नहीं है। कचहरी के बाहर जाम की सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय अमित नागर मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता शांत होकर अपने-अपने चैंबर में लौट गए। प्रदर्शनकारियों में सुमित चांदना, अनुराग गुप्ता, सतेंद्र वर्मा, अजे शर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, शाह आलम, साधू सिंह चौहान, भुल्लन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed