फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocate threatened in public, gun pointed at his temple, case filed against five

Saharanpur News: अधिवक्ता को सरेराह धमकाया, कनपटी पर ताना तमंचा, पांच पर केस दर्ज

Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Advocate threatened in public, gun pointed at his temple, case filed against five
सहारनपुर। कचहरी से अपने घर लौट रहे एक अधिवक्ता को बीच रास्ते में कार सवार पांच लोगों ने घेर लिया। इसके बाद अधिवक्ता को मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार में पीड़ित अधिवक्ता अंकित चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। प्रैक्टिस कर कचहरी से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में नीले रंग की कार में सवार पांच लोगों ने रोक लिया। उनमें से दो लोगों ने अधिवक्ता की कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाया कि मुकदमे में अब कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। अधिवक्ता ने तहरीर में यह भी बताया कि पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब थाना सदर बाजार पुलिस ने नीरज सहजवा, बलबीर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

--------
अधिवक्ता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी
सहारनपुर। कोर्ट परिसर के बाहर एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। अधिवक्ता उदयवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर से बाहर फोटो स्टेट करवाने गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर अभद्रता की। धमकी दी कि यदि उन्होंने उनके खिलाफ साइबर जांच या अन्य कानूनी कार्रवाई कराई तो वह उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देंगे। पुलिस ने रामचंद्र, मंजूरानी, पिंकी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed