फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADO Panchayat suspended in embezzlement case

Saharanpur News: गबन के मामले में एडीओ पंचायत पर गिरी गाज, निलंबित

Sat, 10 Aug 2024 05:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat suspended in embezzlement case
सहारनपुर। ग्राम्य विकास आयुक्त ने एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। इन पर विकास कार्यों की धनराशि गबन करने का आरोप है। मंडलायुक्त ने समिति बनाकर जांच कराई थी, जिसमें यह दोषी पाए गए थे। एडीओ पंचायत पर निलंबन की कार्रवाई से विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

दरअसल, मामला 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का है। ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद तीन माह के लिए प्रशासक के तौर पर एडीओ, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया था। गंगोह निवासी एक व्यक्ति ने मंडलायुक्त के यहां शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 98 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों ने विकास कार्य के नाम पर आठ करोड़ रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन

इस पर मंडलायुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई और जांच के आदेश दिए। समिति ने विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख मंगवाए गए, लेकिन अधिकारियों ने कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इनको नोटिस भी भेजे गए थे। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी, जिसमें सभी आरोपी दोषी पाए गए। इसकी सूचना प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास व आयुक्त ग्राम्य विकास को भेजी गई। अब इस मामले में ग्राम विकास आयुक्त ने एडीओ पंचायत प्रमोद को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। वहीं सात आरोपी ग्राम सचिवों की वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। इनसे भी रिकवरी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला विकास अधिकारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि शासन की ओर से कराई गई जांच के बाद एडीओ पंचायत पर लगे आरोप सही पाए गए। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।

--------
-- इन पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार
ग्राम पंचायत अधिकारी नीटू कुमार, योगेंद्र, विक्रांत, अमित कुमार, आकाश तोमर, विवेक कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र, विकास, किरत सिंह, रविंद्र, प्रदीप, दीपक कुमार और जय प्रकाश भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed