{"_id":"625da199f6901b1b732d20c3","slug":"admit-card-will-not-be-valid-without-getting-it-verified-from-the-principal-saharanpur-news-mrt5850343138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य से सत्यापित कराए बिना मान्य नहीं होगा प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य से सत्यापित कराए बिना मान्य नहीं होगा प्रवेशपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर । सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं, जिनके लिए जनपद में 26 ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रवेशपत्र संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित कराए बिना मान्य नहीं होगा।
जनपद में सीबीएसई से संबद्ध 110 स्कूल हैं, जिनमें इस बार दसवीं और 12वीं के पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 12 हजार से अधिक है। 26 अप्रैल से शुरू हो रही परीक्षाओं में दसवीं की परीक्षा 14 मई तक तथा 12वीं की परीक्षा 15 जून तक चलेंगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं, लेकिन इन प्रवेश पत्रों को विद्यार्थी स्वयं अपलोड करके इस्तेमाल में नहीं ला सकेंगे। प्रवेशपत्र स्कूलों के द्वारा ही जारी किए जाएंगे, जो संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित होंगे। ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे पात्र और असल छात्र ही परीक्षाओं में शामिल हो सके। कोई गलत या बाहरी व्यक्ति छात्र बनकर परीक्षा में शामिल न हो सके। कई स्कूलों ने परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी भी कर दिए हैं।
प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से अपलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्रों को स्कूलों के द्वारा अपलोड कर अपने परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। क्योंकि प्रवेश पत्र प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित होना अनिवार्य है, जिससे परीक्षा में कोई गलत छात्र न शामिल हो जाएं। इससे पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
डॉ. दिव्य जैन, जिला कोआर्डिनेटर/प्रधानाचार्य, आशा मॉडर्न स्कूल।