{"_id":"668c5cfdc70be860690ccb44","slug":"additional-coaches-will-be-added-to-four-trains-going-to-haridwar-relief-will-be-provided-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-127093-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हरिद्वार जाने वाली चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, मिलेंगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हरिद्वार जाने वाली चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, मिलेंगी राहत
Tue, 09 Jul 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार जाने वाली चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 22 जुलाई से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जो 19 अगस्त तक ट्रेनों में रहेंगे।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में हरिद्वार बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसलिए हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएं जाएंगे। 04374-73 देहरादून-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस में दो जनरल कोच अतिरिक्त लगेंगे। 14306-05 हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस, 14304-03 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस और 04599 और 04600 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस में दो-दो जनरल कोच जोड़े जाएंगे।