{"_id":"694d8ce240463f44ba001115","slug":"activists-of-hindu-organizations-burnt-the-effigy-of-bangladesh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-165777-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूंका बांग्लादेश का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूंका बांग्लादेश का पुतला
Fri, 26 Dec 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
गंगोह/बिहारीगढ़। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गंगोह के नानौता चौक और बिहारीगढ़ में हाईवे किनारे बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
गंगोह में कार्यकर्ता शिवचौक पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए नानौता चौक पहुंचे। वहां विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि यह मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने संगठन की ओर से भारत सरकार से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाने और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, दीपू चंद्र दास के हत्यारों को फांसी दो और बांग्लादेश सरकार शर्म करो जैसे नारे लगाए। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष रविंद्र लांबा, जिला मंत्री आकाश, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अतुल, अमित, अनुज, रोबिन, सुधीर मित्तल, सिंघम, राहुल, मंजीत, विशाल, आशु आदि मौजूद रहे। बिहारीगढ़ में कार्यकर्ताओं ने बुग्गावाला चौक पर बांग्लादेश का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान प्रमोद कुमार सैनी, मोहित, कर्मवीर, वीरेंद्र, सुबोध कुमार, अश्वनी मित्तल, केतन आदि मौजूद रहे।