{"_id":"5f94709f8ebc3e9bc4245947","slug":"active-adulterants-carefully-buy-foods-saharanpur-news-mrt5077937130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय हुए मिलावटखोर, संभलकर खरीदें खाद्य पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय हुए मिलावटखोर, संभलकर खरीदें खाद्य पदार्थ
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी खाद्य सामग्री में खासकर मसाले, मावा और अन्य पदार्थ आदि हैं। मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरी बढ़ने की आशंका है।
त्योहारों पर मिठाई, पनीर, दूध, घी आदि में मिलावट कोई नई बात नहीं है। सहारनपुर में प्रत्येक वर्ष त्योहारों के दौरान छापेमारी में नकली खाद्य सामग्री पकड़ी जाती रही है। नानता, बड़गांव में बाहर से लाई गई नकली मिठाइयां पकड़ी गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग छापा मारकर नमूने भी लेता है। हर साल त्योहारी सीजन में सक्रियता आती है।
नवरात्र में भेजे 18 नमूने
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र में जिलेभर में छापा मारकर कुट्टू का आटा, ड्राई फ्रूट, फल और अन्य खाद्य सामग्री के लगभग 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
ऐसे करें नकली मिठाई की पहचान
रंग: - मिठाई में इस्तेमाल किए गए रंगों से एलर्जी, अस्थमा, किडनी खराब होने व कैंसर का खतरा रहता है। ज्यादा चटख व गहरे रंग दिखें तो मिलावट का खतरा है।
दूध: - दूध में आमतौर पर यूरिया की मिलावट होती है। इससे पाचनतंत्र व किडनी को नुकसान होता है। किसी समतल साफ सतह पर दूध की एक बूंद टपकाएं, दूध शुद्ध होगा तो वह सीधी पंक्ति में बहेगा।
पनीर या खोए की शुद्धता: - खोए से बनी मिठाई या पनीर पर आयोडीन की 5-7 बूंदें डालें। अगर उनका रंग नीला हो जाए तो उनमें मिलावट है वरना वह शुद्ध है।
चांदी का वर्क: - इसमें अक्सर एल्युमीनियम की मिलावट होती है। वर्क को अंगुलियों या हथेली पर मसलें। अगर वह गायब हो जाता है तो समझें कि वह असली है और अगर उसकी गोली बन जाती है तो वह नकली है।
दिवाली से पहले मिलावाटखोरों के खिलाफ अभियान चलेगा। लोगों केे मिलावटी चीजों के प्रति जागरूक करने केे स्कूल - कॉलेज और भीड़ वाले क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे।
- रणधीर सिंह, जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुुरक्षा विभाग।