फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of giving HIV infected injection to married woman, case registered

Saharanpur News: विवाहिता को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगाने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving HIV infected injection to married woman, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगोह। गंगोह कोतवाली में एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन भी लगा दिया, जिससे विवाहिता एचआईवी संक्रमित हो गई। जानलेवा हमले का भी आरोप है। अदालत के आदेश पर गंगोह कोतवाली में मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उन्होंने फरवरी 2023 में अपनी बेटी की शादी जसवावाला थाना पीरान कलियर (हरिद्वार) निवासी युवक से हुई थी। शादी में कार और 15 लाख रुपये नकद दिए गए थे। इससे नाखुश ससुराल पक्ष शादी के बाद स्काॅर्पियो कार और 15 लाख की जगह 25 लाख रुपये देने की मांग कर रहा था। उन्होंने दहेज की मांग पूरी करने से इन्कार कर दिया, जिस पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पंचायत के दबाव में कुछ समय बाद उसे ससुराल भेजा गया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि ससुराल वालों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से कुछ दवाइयां दीं और उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन तक लगा दिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। जब परिजनों को इस साजिश की जानकारी मिली, तो वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान पीड़िता को एचआईवी संक्रमित पाया गया। हालांकि, पति की जांच में वह एचआईवी नेगेटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed