{"_id":"636fb6523b021c3724221470","slug":"accused-history-sheeter-arrested-for-threatening-councilor-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : पार्षद को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, छत से तमंचा लहराते आरोपी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : पार्षद को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, छत से तमंचा लहराते आरोपी कैमरे में कैद
Sat, 12 Nov 2022 08:36 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:36 PM IST
सार
Saharanpur News : सहारनपुर में पार्षद को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छत से तमंचा लहराते हुए भी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
तमंचा लहराता आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के ढोलीखाल में पार्षद को जान से मारने की धमकी देने और अपनी छत पर तमंचा लहराने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का तमंचा लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ढोलीखाल निवासी हिस्ट्रीशीटर आरोपी शारिक अपने घर के नजदीक रहने वाले पार्षद इमरान कुरैशी के घर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने गया था। आरोपी ने पार्षद से कहा कि उसकी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई है। पार्षद ने फुटेज दिखाने से मना किया तो आरोपी ने पार्षद को धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने घर की छत पर जाकर तमंचा भी लहराया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इमरान कुरैशी के पुत्र अरसलान ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर क्षेत्र से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज
बताया गया कि आरोपी थाना कुतुबशेर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 आरोपी है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले और गैंगस्टर एक्ट सहित 25 मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: Haji Yakub Qureshi : एक्शन में मेरठ पुलिस, अब होगा हाजी याकूब के सियासी सफर और कारोबार का खात्मा