पीएम की रैली के दौरान बड़ा हादसा: कार्यकर्ताओं को रैली में लेकर आ रही बस में दौड़ा करंट, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि लोगों की जान बच गई। यहां सड़क पर लटका बिजली का तार भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस में उलझ गया। इससे बस में करंट दौड़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में आज प्रधानमंत्री की रैली के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। यहां विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मिलित होने आ रहे करीब पांच दर्जन कार्यकर्ताओं की जान पर उस समय बन आई जब बस में करंट दौड़ गया।
यह हादसा उस समय हुआ जब गांव चमारी खेड़ा में घुसते ही सड़क पर नीचे तक लटक रहे विद्युत तार बस में फंस गए और करंट दौड़ गया। कार्यकर्ताओं को करंट के जोरदार झटके लगे। बाद में विद्युत तार व खंभा टूट जाने से विद्युत सप्लाई बंद होने पर उनकी जान बच गई।
थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा पुंडीर के प्रधान पति गौरव राणा के साथ करीब पांच दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर एक बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में सम्मिलित के लिए गांव बुड्ढा खेड़ा पुंडीर से रवाना हुई थी।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Live: 'UP में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज', सहारनपुर की लकड़ी से राम मंदिर तक, PM का भाषण
प्रधान पति के मुताबिक, जैसे ही बस गांव चमारी खेड़ा में घुसी तभी सड़क पर नीचे तक लटक रहे विद्युत तार बस की छत में फंस गए।
बस काफी दूर तक चलने से विद्युत तार भी खींचते चले गए और बस में सवार कई भाजपा कार्यकर्ताओं को करंट के जोरदार झटके लगे और बस में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान विद्युत तार खिंचाव पड़ने से खंभा गिर गया और तार टूट गए। इसके बाद बस के रुकते ही कार्यकर्ता भी बस से कूद-कूद कर बाहर आने लगे।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले-काठ की हांडी को कितनी बार चढ़ाएंगे विपक्षी
प्रधान पति का भी कहना था कि वह पिछले काफी समय से लटकी पड़ीं इन विद्युत लाइनों को सही करवाने के लिए अधिकारियों को भी कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और आज इस हादसे के रूप में सामने आई। गनीमत रही कि विद्युत तार बीच में से टूट गया और भाजपा कार्यकर्ताओं की जान बच गई।