फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM Modi Rally in Saharanpu: Narendra Modi targeted on opposition alliance and read full speech

PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले-काठ की हांडी को कितनी बार चढ़ाएंगे विपक्षी

Sat, 06 Apr 2024 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Apr 2024 12:36 PM IST
सार

PM Modi Rally : पीएम मोदी ने शाकंभरी देवी की भूमि से चुनावी शंखनाद करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है। कहा कि दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म दोबारा रिलीज हुई है। पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण- 

विज्ञापन
PM Modi Rally in Saharanpu: Narendra Modi targeted on opposition alliance and read full speech
मंच से बोलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर की धरती से आज चुनावी शंखनाद किया। प्रधानमंत्री की रैली दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग मैदान में आयोजित की गई। यहां जनसभा स्थल के मंच से पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और मां शाकंभरी देवी को नमन किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने राम-राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुरू कर कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है। हमारा स्थान मां शक्ति का स्थान है। विपक्षी गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने का काम किया है, वह इतिहास में दर्ज है।

विज्ञापन

PM Modi Rally in Saharanpu: Narendra Modi targeted on opposition alliance and read full speech
मंच से बोलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

मैंने गारंटी दी थी, देश नहीं झुकने दूंगा
पीएम ने कहा कि याद कीजिए 2014 के वो दिन, उस समय देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद कीजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नंबर की ताकत बना दिया है। आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बना दी है। पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है।

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन कमीशन और मोदी सरकार मिशन के लिए है। कहा कि आपने गलत जवाब दे दिया, ये मोदी का डंका नहीं, आप लोगों का है। हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार मोदी सरकार। आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में भाजपा के साथ रिकॉर्ड लोग जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है।

विज्ञापन

गरीब कल्याण हमारे लिए मिशन रहा है
पीएम ने कहा कि राष्ट्र प्रथम हमारे संकल्प में है। देशहित से बड़ा कुछ भी नहीं हो सकता। भाजपा से लोग एक निशान के लिए जुड़ते हैं। गरीब कल्याण हमारे लिए मिशन रहा है।
भाजपा ने गरीब के जीवन से अंधेरा दूर किया। आने वाले पांच वर्ष  मुफ्त राशन की गारंटी दी है। 10 वर्ष में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं, जो लोग कई दशक में नहीं कर पाए, वो भाजपा ने 10 वर्ष में कर दिया।

PM Modi Rally in Saharanpu: Narendra Modi targeted on opposition alliance and read full speech
पीएम की रैली में मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में जो पत्थर फेंके गए, उनसे कश्मीर का निर्माण कराया
पीएम ने कहा, जितनी भी सरकारें रही कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। अयोध्या मे रामलला का मंदिर चुनावी घोषणा नहीं, मेरा मिशन रहा है।
जम्मू कश्मीर से 370 हटाना हमारा मिशन रहा है। कश्मीर में जो पत्थर फेंके गए, उनसे कश्मीर का निर्माण कराया। विकसित भारत का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने 10 वर्ष पूरी ताकत के साथ काम किया है। 70 प्रतिशत योजना लागू हो, ऐसा प्रयास है। सबका साथ और सबका विकास और सबका विश्वास ही हमारा मंत्र है।

तीन तलाक कानून को खत्म कर पूरे मुस्लिम परिवार को बचा लिया है। मुस्लिम बेटियां मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी।

हर राज्य में एकता मॉल बनाएंगे: पीएम मोदी
सहारनपुर की जो नक्काशी है, वह दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मोदी और योगी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं। अब हर राज्य में एकता मोल बनेगा। जिसमें हर राज्य की चीजें मिलेंगी। मतलब हम देश के वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट को हर जगह पहुंचाना चाहते हैं।

PM Modi Rally in Saharanpu: Narendra Modi targeted on opposition alliance and read full speech
मंच से बोलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विपक्षी सत्ता पाने को छटपटा रहे हैं: मोदी
योगी जी तो कानून व्यवस्था में कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे। निवेश के लिए भी माहोल बना है।यह क्षेत्र  कृषि उत्पादकों के लिए भी जाना जाता है । तीन लाख से ज्यादा किसानों के खाते में रुपए भेजें जा चुके हैं। यूरिया खाद को कमी नहीं हो, इस पर भी हमारा ध्यान है।

कहा कि एक आंकड़ा बोलता हूं याद रखेंगे। बताऊं आकड़ा? दुनिया के कई देश में एक बोरा तीन हजार में मिलता है। हमारे यहां 300 रुपए से भी कम में मिलता है। ये बात किसानों को बतानी चाहिए कि नहीं? अब हम भारत को विकसित भारत बनाने में जुटे हैं। विपक्षी सत्ता पाने को छटपटा रहे हैं। 

सपा को हर घंटे बदलने पड़ रहे उम्मीदवार 
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा को हर घंटे उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहे। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, उससे साफ हो गया कि उस पर मुस्लिम लीग की छाप है।

पीएम ने कहा कि जो हिस्सा बचा था उस पर वामपंथी हावी हो चुके हैं। पीएम ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने देखा है कि जिसे टिकट दे दिया उसने अगले दिन इस्तीफा दे दिया। पहले दो लड़कों की फिल्म फ्लॉप हो चुकी है। दो लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है। जिस कांग्रेस ने कभी आजादी की लड़ाई लड़ी, मगर आज देश एक स्वर से कह रहा है। आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पहले ही खत्म हो चुकी है।

 

ये मोदी हर पल आपके नाम : मोदी
मोदी का हर पल देश के नाम है। आपका बेटा या बेटी नौकरी के योग्य है और भ्रष्टाचार करके उसकी नौकरी किसी और को दे दी जाए तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। भ्रष्टाचारी मोदी को धमकी दे रहे हैं। हम हैं जिनका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ, उनका मिशन है भ्रष्टाचारी बचाओ। ये मोदी है,  पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर कारवाई जारी रहेगी, ये मोदी की गारंटी है।

पीएम बोले- ये काम अभी ट्रेलर है अभी तो बहुत कुछ करना है, देश को बहुत आगे लेकर जाना है
पीएम ने जनता से पूछा कि अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने होंगे, तोड़ेंगे ? पिछले तीन चुनाव में जितने वोट मिले हैं उससे ज्यादा वोट दिलायेंगे ? सभी बूथों पर जीतकर दिखायेंगे ? धूप कितनी तेज क्यों न हो, सुबह ही वोट डलवाने हैं। हर घर जाना और कहना कि मोदी जी सहारनपुर आए थे कहना की मोदी जी ने प्रणाम भेजा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपना भाषण खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed