फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aastha topped the district in 10th and Neha in 12th

Saharanpur News: दसवीं में इंफैंट जीसस की आस्था और 12वीं में एसपीएस की नेहा ने किया जिला टॉप

Wed, 30 Apr 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aastha topped the district in 10th and Neha in 12th
जीत की खुशी का जश्न- इंफेंट जीसस स्कूल में आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने पर खुशी में उछलत
सहारनपुर। सीआईएससीई ने बुधवार को दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। दसवीं में इंफैंट जीसस स्कूल की आस्था, जबकि 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की नेहा गुप्ता ने जिला टॉप किया।
विज्ञापन

जनपद में सीआईएससीई के दो ही स्कूल हैं। इनमें इंफैंट जीसस स्कूल केवल हाईस्कूल तक है, जबकि दूसरा सहारनपुर पब्लिक स्कूल है, जो 12वीं तक है। दसवीं की जिला टॉपर आस्था धीमान ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए और वह जिला टॉपर बनीं। दूसरे नंबर पर सहारनपुर पब्लिक स्कूल की दीप्ति गुप्ता रहीं, जिन्होंने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे नंबर पर भी सहारनपुर पब्लिक स्कूल की श्रुति शर्मा रही, जिन्होंने 94.8 फीसदी अंक हासिल किए। 12वीं में जिला टॉप करने वाली सहारनपुर पब्लिक स्कूल की नेहा गुप्ता ने 95.25 फीसदी अंक प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर भी इसी स्कूल की आरुही ने 94.75 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर भी इसी स्कूल के प्रियांशु रहे, जिन्होंने 92.5 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

------
कॉमर्स स्ट्रीम में इजलाल आखर ने बाजी मारी
दसवीं की कॉमर्स स्ट्रीम में इंफैंट जीसस स्कूल के इजलाल आखर ने बाजी मारी। उन्होंने 83.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर इंफैंट जीसस की ही लीजा नजर रही, जिन्होंने 81 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर 77 फीसदी अंकों के साथ अतिका अंसारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बेटियों के सिर सजा सफलता का ताज
सीआईएससीई में सफलता का ताज बेटियों के सिर सजा। एक ओर जहां दसवीं के टॉप तीनों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा। वहीं 12वीं के टॉप तीन में पहले और दूसरे स्थान पर भी लड़कियां ही काबिज रहीं। इस प्रकार दसवीं और 12वीं की परीक्षा में जनपद में बेटियों ने सफलता का परचम फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed