फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A youth fell into 12 deep pit along with bike, people pulled him out with difficulty in Saharanpur

UP: 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, अटक गईं थीं सांसें, लोगों ने रस्सी से खींचकर निकाला बाहर

Sat, 07 Oct 2023 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Oct 2023 07:04 PM IST
सार

Saharanpur News : एक बाइक सवार 12 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान युवक की दहशत में सांसें अटक गईं, गनीमत रही कि लोगों ने किसी तरह रस्सी से खींचकर उसे बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
A youth fell into 12 deep pit along with bike, people pulled him out with difficulty in Saharanpur
गड्ढे में गिरा बाइक सवार युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नेहरू मार्केट में डाली जा रही सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक सहित युवक गिरकर चोटिल हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने रस्से का इंतजाम कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पहले बाइक और उसके बाद युवक को बाहर निकाला। इससे पहले लोहानी सराय में भी बाइक सवार युवक इसी तरह सीवर के गड्ढे में गिर चुका है, लेकिन फिर भी संबंधित विभाग सबक नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में कहीं सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया है तो कहीं विद्युत केबिल भूमिगत करने के लिए गड्ढे किए गए हैं। कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। इसकी वजह से महानगर की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं है। खास बात यह है कि कई जगहों पर कार्यदायी संस्थाओं ने गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग तक नहीं की है। जहां सीवर लाइन डाली जा रही है वहां बैरिकेडिंग है तो लोग वहां से चलने से नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने छह अक्तूबर के संस्करण में ''ये राहें नहीं आसान, राहगीर संभलकर चलें'' शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। वहीं, शुक्रवार की रात बाइक सवार नेहरू मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए खोले गए करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में मय बाइक गिरा गया। वहां पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने किसी तरह रस्सी का इंतजाम किया, जिसके बाद बाइक और युवक को बाहर निकाला। जिस जगह की यह घटना है शुक्रवार को कार्य अधिक होने के कारण आवाजाही सुबह से ही बंद थी। लोग इधर-उधर से निकलकर दूसरे छोर पर पहुंच रहे थे, लेकिन रात में यह घटना हो गई।

15 दिन से नहीं ली जा रही गड्ढे की सुध
सिविल लाइन चौकी के पास पहले से डली सीवर लाइन के ढक्कन के पास से सड़क धंसी हुई है, जिसमें करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बना है। इससे पहले तहसील मंदिर के सामने भी इसी तरह सड़क धंसने के बाद करीब दो महीने तक अनदेखी की गई थी, जिसकी वजह से राहगीर परेशान थे।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन

नेहरू मार्केट में सीवर लाइन डाली जा रही है। बैरिकेडिंग भी की गई है, लेकिन लोग जबरदस्ती वहां से निकल रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही आवाजाही बंद थी, लेकिन एक युवक रात में पाबंदी के बावजूद गड्ढे के पास से निकल रहा था, जिसकी वजह से वह गड्ढे में जा गिरा। - अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर

यह भी पढ़ें: 
होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed