{"_id":"62bb2f45a6bed77d9f3ba74a","slug":"a-youth-dies-due-to-drowning-in-eastern-yamuna-canal-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पूर्वी यमुना नहर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पूर्वी यमुना नहर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 28 Jun 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:11 PM IST
सार
एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में बेहट के कलसिया में पूर्वी यमुना नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। आसपास नहा रहे युवकों ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार की शाम करीब पौने चार बजे हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव शबरीपुर निवासी पलटूराम (28) पुत्र सतपाल अपने कुछ दोस्तों के साथ कलसिया आया था। यहां शाम के समय सभी दोस्त पूर्वी यमुना नहर पर बैठ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: RLD Panchayat: जयंत का मोदी सरकार पर वार, बोले- नौजवानों को आग में झोंकने की योजना का नाम है अग्निपथ
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैर फिसलने के कारण पलटू नहर में गिर गया और डूबने लगा। जब तक आसपास नहा रहे युवक उसे बचाने पहुंचे, वह पानी में डूब गया। युवकों ने तलाश कर उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पलटू के साथियों ने हादसे की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन कानूनी कार्रवाई के बिना ही शव को अपने साथ ले गए।