{"_id":"69e526bf7943a74d3d035347","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-sword-over-a-transaction-dispute-a-case-was-registered-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173806-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लेनदेन विवाद में युवक पर तलवार से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लेनदेन विवाद में युवक पर तलवार से हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
चिलकाना। गांव चौरी मंडी में लेनदेन के विवाद को लेकर नल्हेड़ा निवासी विक्की पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नल्हेड़ा निवासी विक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लकड़ी कटाई के लिए गांव चौरी मंडी में मजदूरों को लेने के लिए लेने गया था। आरोप है कि एक मजदूर सुमित ने विक्की से अग्रिम पैसे लिए थे, लेकिन वह अन्य ठेकेदार दुमझेड़ा निवासी तनवीर तथा असद के साथ मजदूरी पर जा रहा था। जब विक्की ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे, तो वह उस पर भड़क गए तथा गाली-गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और बाजू में चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई वार किए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।