फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A woman who arrived for constable training with a fake appointment letter was arrested

Saharanpur News: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आरक्षी ट्रेनिंग में पहुंची महिला गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A woman who arrived for constable training with a fake appointment letter was arrested
सहारनपुर। पुलिस विभाग में चल रही आरक्षी ट्रेनिंग के दाैरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आगरा की रहने वाली एक महिला फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ पुलिस लाइन में ट्रेनिंग में शामिल होने पहुंची, लेकिन दस्तावेजों की जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई। पुलिस ने महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया और थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में ट्रेनिंग के लिए छह जिलों के सिपाही आए हैं। पुलिस लाइन में आरक्षी ट्रेनिंग के तहत दस्तावेजों की जांच चल रही थी। इसी दौरान आगरा जिले के गांव करनपुरी जैतपुर कलां निवासी मीनाक्षी नाम की महिला पहुंची और अपने दस्तावेज जमा कराए। जब पुलिस अधिकारियों ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की तो नियुक्ति पत्र संदिग्ध नजर आया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने खुद स्वीकार कर लिया कि उसने किसी अन्य अभ्यर्थी का नियुक्ति पत्र एडिट कर अपना नाम डाल दिया था। महिला ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा जाएगा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा की रहने वाली महिला के दस्तावेज किए इस्तेमाल

जांच में पाया गया कि आरोपी महिला मीनाक्षी ने अमरोहा जिले के नवापुरा गांव की रहने वाली महिला मीनाक्षी पुत्री शिवराज के दस्तावेज इस्तेमाल किए थे। जांच के दौरान एक महिला आरक्षी अधिक मिली थी। इनमें मीनाक्षी नाम की पांच महिला आरक्षी पाई गई थी। इसके बाद अधिकारियों को शक हुआ।


-----

- दस्तावेज जांच में हुआ का खुलासा

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि एक महिला फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ आरक्षी ट्रेनिंग में शामिल होने आई थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान महिला को पकड़ा है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed