फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A title daughter has died in road accident by truck in Saharanpur district

Saharanpur: मासूम परी की कुचलकर मौत, दर्दनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 03 Dec 2022 04:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Dec 2022 04:04 PM IST
सार

Saharanpur News : कंटेनर से कुचलकर मासूम परी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यह दर्दनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A title daughter has died in road accident by truck in Saharanpur district
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बच्ची की मौत से परिवार मे कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये है मामला
थाना जनकपुरी के जनता रोड स्थित चकहरेटी निवासी सचिन की इकलौती ढाई साल की पुत्री परी को ट्रक (कंटेनर) ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकहरेटी निवासी सचिन की पत्नी मंजू अपनी पुत्री परी को सड़क के किनारे से घर की ओर ले जा रही थी, इसी दौरान पीछे माहीपुरा तिराहे की ओर से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी, जिससे परी गिर गई और ट्रक का पिछला पहिया परी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ई-रिक्शा चालक ने की मनमानी कीं हदें पार, मासूम बच्चों को देख हर कोई हैरान, जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला

वहीं मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देख ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इकट्ठा हुई भीड़ ने गाड़ी के शीशे तोड़कर टायर की हवा निकाल दी और सड़क के बीच बैठकर जाम लगाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: शिकंजा: याकूब कुरैशी ने बदले 20 से ज्यादा ठिकाने, आखिर खुला ऐसा राज, पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

उधर, मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे सीओ अजिंदर ने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं जेसीबी मशीन बुलवाकर ट्रक को थाने भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed