{"_id":"6afa033671869af23400a997","slug":"a-special-train-in-name-only-even-slower-than-a-passenger-train-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-187948-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: केवल नाम की स्पेशल ट्रेन, चाल में पैसेंजर से भी पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: केवल नाम की स्पेशल ट्रेन, चाल में पैसेंजर से भी पीछे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों को अपने घर आराम और समय से पहुंचाने के लिए संचालित की गई स्पेशल ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। ट्रेनें कई घंटों की देरी से संचालित हो रही हैं। ऐसे में वह केवल नाम की स्पेशल रह गई है। हालत पैसेंजर से भी खराब है।
रेलवे द्वारा हर वर्ष त्योहारों के मौके पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इन ट्रेनों के संचालन के पीछे उद्देश्य होता है कि यात्री बिना किसी परेशानी और समय से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं लेकिन कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हो रही हैं। रेलवे द्वारा संचालित की गई चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन संख्या 04513 अपने निर्धारित समय से करीब 20 घंटे की देरी से संचालित हुई।
ट्रेन पूर्णिया जंक्शन से चंडीगढ़ जंक्शन के बीच संचालित की जा रही है। इसी तरह नियमित गाड़ी संख्या शहीद एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से सहारनपुर स्टेशन पहुंची। अमृतसर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे की देरी से संचालित हुई। वहीं फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन भी करीब पौने 12 घंटे की देरी से संचालित हुई। स्पेशल ट्रेनों के देरी से संचालित होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।