फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A Show of Strength, Strategy, and a Masterstroke in Dalit Calculus at the Public Rally

Saharanpur News: जनसभा में शक्ति प्रदर्शन, रणनीति और दलित समीकरण का मास्टर स्ट्रोक

Wed, 15 Apr 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A Show of Strength, Strategy, and a Masterstroke in Dalit Calculus at the Public Rally
सहारनपुर। गणेशपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा केवल एक विकास परियोजना के लोकार्पण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भाजपा ने इसे पूरी तरह सियासी रणनीति के तहत शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। इसमें दलित समीकरण का भी मास्टर स्ट्रोक खेला गया। एक्सप्रेसवे के बहाने जुटाई गई भीड़ के जरिए पार्टी ने न केवल अपनी जमीनी पकड़ दिखाई, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत भी दे दिया।
विज्ञापन

हेलीपेड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और दोनों उप मुख्यमंत्रियों व अन्य नेताओं की मौजूदगी ने इस दौरे को हाई-प्रोफाइल बना दिया। हालांकि प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित नहीं किया, लेकिन उनका रोड शो और धार्मिक स्थल पर दर्शन राजनीतिक रूप विकास के साथ सांस्कृति से जुड़ाव का संदेश देता नजर आया। जनसभा की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली, जहां उनके भाषण में विकास के साथ-साथ विपक्ष पर अप्रत्यक्ष हमले और 2027 का स्पष्ट रोडमैप दिखा। उन्होंने एक्सप्रेसवे को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की बात कही, जो पश्चिमी यूपी के मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस पूरे कार्यक्रम में दलित समीकरण को साधने की कोशिश भी साफ नजर आई। डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का बार-बार उल्लेख और दलित महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण की घोषणा, भाजपा की सामाजिक इंजीनियरिंग का हिस्सा मानी जा रही है। इसे दलित सम्मान और सुरक्षा से जोड़ते हुए सरकार ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह आयोजन विकास, सामाजिक समीकरण और राजनीतिक संदेश का मिश्रण रहा। भाजपा ने एक्सप्रेसवे के मंच से न सिर्फ अपनी ताकत दिखाई, बल्कि 2027 के लिए माहौल बनाने की शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ उठवाकर लिया संकल्प
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन जोश से लबरेज दिखाई दिया। उन्हें मंच से यह आह्वान तक कर दिया कि 2027 में फिर से कमल खिलाना है। उन्होंने भीड़ से हाथ उठवाकर इसके लिए हामी भी भरवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed