{"_id":"62cd700b7457f25428630ea8","slug":"a-man-has-died-and-two-youth-injured-in-road-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, घायल युवकों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, घायल युवकों को बंधक बनाकर पीटा
Tue, 12 Jul 2022 06:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:29 PM IST
सार
सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। वहीं भीड़ ने दोनों घायलों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
हादसे में मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग में दो बाइकों की भीषण भिंड़त हो गई। हादसे में असलम (52) पुत्र इस्लाम निवासी गांव भोजेवाला की मौत हो गई, जबकि अजहर (20) पुत्र असलम व कमरू (15) पुत्र अमजद निवासी रीढ़ी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अब मांस से भरा बोरा फेंका, दो दिन पांच घटनाओं से बड़ी साजिश की आशंका
विज्ञापन
वहीं मृतक व्यक्ति के गांव वालों ने घायलों को पकड़कर बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाली पुलिस ने घायल व्यक्ति को ग्रामीणों से छुड़ाया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने को कहा तो परिजनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन मृतक के शव को अपने गांव ले गए।
विज्ञापन