{"_id":"6678f71074c0c76f9105779f","slug":"a-farmer-was-attacked-with-a-sharp-weapon-and-killed-in-his-field-in-saharanpur-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत पर गए किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, घायल संजय ने घर पर किया था फोन लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत पर गए किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, घायल संजय ने घर पर किया था फोन लेकिन...
Mon, 24 Jun 2024 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:03 AM IST
विज्ञापन
किसान के हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के नागल में आधी रात को खेत में पानी देने गए गांव पहाड़पुर निवासी किसान संजय (42) पुत्र दिलेराम की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राथिकारी देवबंद अशोक सिसोदिया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
परिजनों ने बताया कि संजय रात 12 बजे घर से खेत पर नलकूप की तरफ गया था। कुछ देर बाद लहूलुहान हालत में घर पहुंचा। उसकी गर्दन पर धारदार हथियारों के गहरे जख्म थे। इससे पहले कि वह परिजनों को कुछ बता पाता। वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा।
परिजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संजय ने घायल होने के बाद घर फोन भी किया था, लेकिन वह फोन पिक नहीं कर सके। इसके बाद वह हिम्मत करके खुद ही किसी तरह गिरता पड़ता घर पहुंचा।