Saharanpur: नदी में डूबा किसान, तलाश में जुटे गोताखोर, गाजियाबाद से बुलाई एनडीआरएफ की टीम
एक किसान नदी में डूब गया। वहीं किसान को ढूंढने के लिए गोताखोर लगे हुए हैं और गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के चिलकाना में पशुओं के लिए हरा चारा लेने के लिए जा रहा ग्रामीण मसखरा नदी में डूब गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
गांव गोवर्धनपुर निवासी किरत सिंह (61) पुत्र दलसिंह गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से खेत में हरा चारा (चरी) काटने के लिए मसखरा नदी के रास्ते जा रहा था। नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से कीरत सिंह नदी पार करते समय अचानक डूब गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने कीरत सिंह की नदी में डूबने की सूचना परिजनों को दी।
कीरत सिंह के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी के किनारे एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी नदी किनारे पहुंच गई और तलाशी अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ स्वयं भी आसपास के गोताखोरों को बुलाकर कीरत सिंह की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: जयंती: पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज
वहीं ग्रामीण कीरत सिंह को नदी में ढूंढते हुए गांव धौलाहेड़ी तक पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कलसिया से नदी का पानी बंद करा दिया गया है और ग्रामीण की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां
एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी में डूबे कीरत सिंह की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम को गाजियाबाद से बुलाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह पुनः नदी में तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।