फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A Confluence of Faith, Tourism, and Politics Witnessed at Shakumbhari

Saharanpur News: शाकंभरी में दिखा आस्था, पर्यटन और राजनीति का संगम

Sun, 15 Mar 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A Confluence of Faith, Tourism, and Politics Witnessed at Shakumbhari
सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में शनिवार को आस्था, पर्यटन और राजनीति का खास संगम देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाकंभरी दौरे के दौरान पर्यटन की परियोजनाओं को देखा, जनप्रतिनिधियों की नब्ज टटोली और मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लिया। इसके पीछे 2027 के चुनावी बिगुल का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर प्रदेश के मुखिया का दौरा, कई मायनों में अहम माना जा रहा है। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख आस्था के केंद्रों में गिना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार सिद्धपीठ को बेहतर सुविधाओं से लैस धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) और मल्टीलेवल पार्किंग समेत अन्य परियोजनाओं का मौका मुआयना कर जल्द पूरा करने के लिए अफसरों के पेच कसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में सड़क, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। मुख्यमंत्री का दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, जिस तरीके से युद्ध स्तर पर इन परियोजनाओं पर काम चल रहा है उससे लग रहा है कि 2027 के चुनाव से पहले इसे पूरा करा दिया जाएगा। क्योंकि सिद्धपीठ पर पर्यटन की यह परियोजनाएं पहले से ही भाजपा के एजेंडे में शामिल है। प्रदेश सरकार के पिछले बजट में भी सिद्धपीठ की पर्यटन परियोजनाओं को शामिल किया गया था। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर उनकी नब्ज टटोलने का काम किया।
हर जनप्रतिनिधि से परियोजनाओं से संबंधित सुझाव मांगे। परियोजनाओं के प्रस्तुतिकरण और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लिया, उससे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल तो नहीं है। क्योंकि अक्सर भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दल सिद्धपीठ पर जरूर पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे की वजह कोई भी हो, लेकिन जिस तरीके से आनन-फानन में मुख्यमंत्री के आगमन का शेड्यूल आया उससे राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed