फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A car driver, troubled by illness, committed suicide by slitting his throat with a knife.

Saharanpur News: बीमारी से परेशान कार चालक ने चाकू से गला रेतकर दी जान

Sat, 03 Jan 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A car driver, troubled by illness, committed suicide by slitting his throat with a knife.
संदीप,,,,परतापुर थाने के पीछे कालोनी में बीमारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या फाइल फोटो मुकेश
मेरठ। परतापुर थाने के पीछे बनी रेलवे कॉलोनी में कार चालक मुकेश जोशी (30) निवासी नैनीताल ने शुक्रवार दोपहर चाकू से गला रेतकर जान दे दी। मुकेश किड़नी और लीवर की बीमारी से जूझने की वजह से वह तनाव में था। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से नैनीताल निवासी मुकेश जोशी परतापुर थाने के पीछे रेलवे कालोनी में अपनी मां गंगा देवी,बहन ज्योति और जीजा अंकित के साथ अक्षरोंडा गांव निवासी दीपक के मकान में किराये पर रहता था। वह एक कंपनी में कार चलाता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर मां गंगादेवी रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान मुकेश मां के पास पहुंचा और सब्जी काटने वाला चाकू मांगकर अपने बिस्तर पर आ गया। कुछ देर में ही उसने चाकू से अपना गला रेत लिया। चीखने-छटपटाने की आवाज सुनकर जब मां गंगा देवी पहुंचीं तब मुकेश को लहूलुहान हालत में देख शोर मचाने लगीं। बेटे को तड़पता देखकर गंगा देवी ने आसपास के लोगों को बुलाया। एंबुलेंस से मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जीजा अंकित ने बताया कि मुकेश चार वर्षों से कीड़नी और लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। इस कारण वह तनाव में रहता था । सेहत में सुधार न होने की वजह से कई दिनों से उसके बर्ताव में भी बदलाव आ गया था। मुकेश की मौत की जानकारी मिलने पर मां गंगादेवी और बहन ज्योति का रोकर बुरा हाल था। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मुकेश बीमारी से पीड़ित था। मंगलवार को वह काम पर भी नहीं गया था। उनकी मौत से जुड़े कारणों को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed