फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीआईजी कार्यालय के पास सिपाही पर जानलेवा हमला

डीआईजी कार्यालय के पास सिपाही पर जानलेवा हमला

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर शनिवार की रात चार युवकों ने डीआईजी कार्यालय के पास धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिपाही ने किसी तरह उनके चंगुल से छुटकर पुलिस लाइन में घुसकर जान बचाई। कांस्टेबल की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिपाही गौरव कुमार शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाकर वापस पुलिस लाइन लौट रहा था। उसके मुताबिक जैसे ही वह डीआईजी दफ्तर से कुछ आगे कोषागार के सामने पहुंचा तो वहां पहले से खड़े चार युवकों ललित सैनी, सिद्धार्थ सैनी, अंकुर सैनी और रजनीश सैनी ने उसे घेरकर रोक लिया। गौरव कुछ समझ पाता कि आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी पीठ पर वार किया और मारपीट करने लगे। गौरव ने किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पुलिस लाइन में घुसकर जान बचाई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

गौरव का कहना है कि आरोपियों ने छह सितंबर की शाम भी ड्यूटी से लौटते समय कलक्ट्रेट तिराहे पर उस पर हमला कर कार्बाइन लूटने का भी प्रयास किया था। गौरव ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed