फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी पुलिस लाइन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी पुलिस लाइन

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह अचानक गोलियों की आवाजें सुनकर आसपास रहने वाले लोग सहम गए। कुछ लोगों ने लाइन में जाकर देखा तो वहां पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कर रहे थे। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश पांडेय के निर्देशन में हुए पूर्वाभ्यास में छात्र आंदोलन के उग्र होने और पुलिस फोर्स द्वारा उसे नियंत्रित करना दर्शाया गया। छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे होते हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा छात्रों के आंदोलन को अवैधानिक घोषित कर दिया जाता है। जिसके बाद छात्रों का आंदोलन उग्र हो जाता है और वे पुलिस पर हमलावर हो जाते हैं, जिसके बाद पुलिस फोर्स अधिकारियों के दिशा निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से बल प्रयोग कर उग्र छात्रों को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित करती है। कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने छात्र नेता का सशक्त अभिनय कर अधिकारियों की सराहना बटोरी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों ने शस्त्र चलाने का भी प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ थानाध्यक्षों ने जहां सटीक निशाना साधा तो कुछ फेल भी हुए। जिन्हें एसएसपी राजेश पांडेय ने सुधार की हिदायत दी। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ दंगे के दौरान हुए अनुभवों पर भी चर्चा की। पूर्वाभ्यास में एसपी सिटी महेंद्र यादव, एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी ट्रैफिक रामभिलाष त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक अकील अहमद के अलावा सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed