फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पटाखे नहीं, दीप जलाओ का संदेश दिया

पटाखे नहीं, दीप जलाओ का संदेश दिया

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, एसएसपी और एडीएम प्रशासन ने लोगों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से ‘पटाखे नहीं जलाओ, दीप जलाओ’ का संदेश दिया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम इंद्रवीर सिंह यादव, उनकी पत्नी सुमन यादव, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और उनकी पत्नी मीनू पांडेय, एडीएम प्रशासन ओपी वर्मा और उनकी पत्नी रमा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, महामंत्री सुधीर जोशी और नरगिस मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत किया। सुरेंद्र चौहान और मानसी मखीजा ने भी गीत सुनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर आतिशबाजी से दूर रहे। आतिशबाजी से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचता हैं, वहीं बच्चों के साथ दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है। दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने इस त्योहार पर पटाखे न जलाकर दीप जलाने का संदेश दिया। एसएसपी ने भी आतिशबाजी न कर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का आह्वान किया। अतिथियों ने ‘पटाखे नहीं दीप जलाओ’ नामक संदेश पत्रिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

शकील अहमद, इफ्तखार हुसैन, राशिद अहमद, संजीव जैन, एसपी चौहान, सुषमा बजाज, कुलदीप धमीजा, एसएस कुशवाहा, फादर ज्वॉकिम ब्राग्स, डीएम रावत, बीके सलवेना, अलका कुमार, नवीन गुप्ता, मनोज अवस्थी, सुनील मखीजा, ममता शर्मा, सिस्टर वर्जन, रश्मि टैरेस, सविता मखीजा, राजन मलिक, अहमद खान, कुमुद पुंडीर, रेणु सैनी, कविता सिंह, आरके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed