{"_id":"50-52630","slug":"Saharanpur-52630-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिम कार्डों में फर्जीवाड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिम कार्डों में फर्जीवाड़ा
Saharanpur
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मोबाइल व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर सिम स्वैपिंग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए मोबाइल फोन कंपनियों पर सिम कार्ड का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है।
सहारनपुर मोबाइल व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष दानिश आजम का कहना है कि वीआईपी नंबरों की ऊंची कीमत वसूलने के लिए मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों ने किसी भी ग्राहक के चलते हुए नंबर को सिम स्वैप कर दूसरे ग्राहकों को बेचना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियों के अधिकारी सॉफ्टवेयर के जरिए डुप्लीकेट सिमकार्ड जारी करने की सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल व्यापारी शहजाद अहमद के साथ भी एक मोबाइल कंपनी ने ऐसा ही किया। उसने थाने में तहरीर दी और संगठन को अवगत कराया तो उसका नंबर वापस हो गया। उन्होंने ऐसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
एसएसपी ने ऐसे मामलों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रवीण तनेजा, एस राजा, पंकज कालड़ा, शहजाद अहमद, रोकी खुराना, अय्याज, वसीम, नितिन, कय्यूम, इशू बत्रा, पंकज गगनेजा, मोहम्मद आजम, राशिद, विनित ग्रोवर आदि शामिल रहे।