{"_id":"50-48269","slug":"Saharanpur-48269-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की पीड़िता की मौत पर शोक, श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप की पीड़िता की मौत पर शोक, श्रद्धांजलि
Saharanpur
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। दिल्ली गैंगरेप की शिकार छात्रा की मौत पर लोग सदमे में हैं। रविवार को सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और आरोपियों को सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की।
रेलवे रोड पर युवा पंजाबी क्लब की बैठक में अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी और विशेष सलाहकार बालेंद्र सिंह ने कहा कि गैंगरेप के मामले लचर कानून व्यवस्था व कड़ी सजा न होने के कारण बढ़ रहे हैं। इस मौके पर राजन छाबड़ा, गगन गिरधर, विकास अरोड़ा, अरविंदर कपूर, डा. गुरमीत सोढ़ी, संजय सलूजा, राजेश छाबड़ा और मनजीत बेदी आदि मौजूद रहे। फैज यूटीसी सेंटर की शोकसभा में अध्यक्ष शमीम देवबंदी और शमीम किरतपुरी ने कहा कि सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। डा. सादिक देवबंदी, दिलशाद अहमद, एस ए अजीज, मुमताज, चांद अंसारी और पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
नियामतपुर में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में भी छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अध्यक्ष निरंजन कश्यप, शिवकुमार तोमर, सोहनवीर सिंह, रविकांत यादव, संदीप कुमार, दीपक शर्मा, नवीन यादव, सुशील छिंद्रा, नीलम शर्मा, धीरेंद्र कश्यप और रूबी शर्मा आदि मौजूद रहे।